diwali horizontal

डिफेंस एक्सपो ग्राउंड में नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम को लेकर लखनऊ में यातायात डायवर्जन व्यवस्था लागू

0 73

डिफेंस एक्सपो ग्राउंड में नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम को लेकर लखनऊ में यातायात डायवर्जन व्यवस्था लागू

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा 15 जून को डिफेंस एक्सपो ग्राउंड, वृंदावन योजना, लखनऊ में आरक्षी नागरिक पुलिस के 60,244 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाने के मद्देनज़र राजधानी में व्यापक स्तर पर यातायात व्यवस्था में परिवर्तन किया गया है।यातायात पुलिस लखनऊ के अनुसार, कार्यक्रम के सफल संचालन और सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत 14 जून को शाम 4 बजे से लेकर 15 जून को कार्यक्रम समाप्ति तक लखनऊ के कई मार्गों पर बड़े वाहनों, बसों, कमर्शियल वाहनों और सामान्य यातायात को डायवर्ट किया गया है।डायवर्जन व्यवस्था विशेष रूप से वृंदावन योजना, शहीद पथ, अमौसी एयरपोर्ट वीआईपी मोड़, उतरेठिया अंडरपास, तेलीबाग, बंगलाबाजार, पीजीआई, कालिंदी पार्क, सेक्टर-7सी से लेकर सेक्टर-19 तक के विभिन्न चौराहों और मार्गों पर प्रभावी रहेगी।डायवर्जन के अनुसार, इन मार्गों से गुजरने वाला यातायात वैकल्पिक मार्गों से होते हुए अपने गंतव्य तक जाएगा। कार्यक्रम स्थल की ओर जाने वाले सभी प्रमुख मार्गों पर सामान्य यातायात को रोक दिया गया है और आवश्यकतानुसार सेक्टरवार अलग-अलग मार्गों के लिए वैकल्पिक दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।हालांकि, आपातकालीन सेवाओं जैसे एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड, स्कूली वाहन, शव वाहन आदि को विशेष परिस्थितियों में प्रतिबंधित मार्गों से भी अनुमति दी जाएगी, बशर्ते वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध न हो।जनता से अपील की गई है कि निर्धारित डायवर्जन व्यवस्था का पालन करें और अनावश्यक यात्रा से बचें, जिससे कार्यक्रम में शामिल होने वाले प्रतिभागियों और सुरक्षा एजेंसियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Leave A Reply

Your email address will not be published.