diwali horizontal

सगाई के 4 दिन बाद युवती की हत्या ऑफिस जाते वक्त लापता हुई सुशांत गोल्फ सिटी के जंगल में मिला शव

0 19

सगाई के 4 दिन बाद युवती की हत्या ऑफिस जाते वक्त लापता हुई सुशांत गोल्फ सिटी के जंगल में मिला शव

CRIME LIVE NEWS: लखनऊ में सगाई के चार दिन बाद एक लड़की की हत्या का मामला सामने आया है। लड़की घर से ऑफिस जाने के लिए निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। सोमवार सुबह 8 बजे उसका शव सुशांत गोल्फ सिटी इलाके के जंगल में मिला। राहगीरों की नजर पड़ी तो पुलिस को सूचना दी। इलाके में हड़कंप मच गया।

पुलिस की शुरुआती जांच में हत्या के बाद लाश फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में मॉर्च्यूरी भिजवाया और शिनाख्त शुरू की। इस बीच सोमवार को दोपहर के वक्त जब परिजन गुमशुदगी दर्ज कराने थाने पहुंचे, तब पुलिस ने उन्हें लाश की तस्वीर दिखाई। मां ने तस्वीर देखकर बेटी शिवानी सिंह (22) की शिनाख्त की। पुलिस एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। परिजनों ने बताया- शिवानी की चार दिन पहले यानी 14 मई को सगाई हुई थी। 17 मई (रविवार) को सुबह 10 बजे घर से निकली थी, लेकिन रात तक वापस नहीं लौटी। हमें चिंता हुई तो तलाश शुरू की। जब कहीं कुछ पता नहीं चला तो पुलिस के पास गए। वहां एक लाश मिलने की बात बताई गई। तस्वीर देखी तो पैरों तले जमीन खिसक गई। शिवानी की मां गीता का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार और आसपास के लोगों ने उन्हें ढांढस बंधाया।

हत्या की खबर लगते ही शिवानी के घर के बाहर लोगों की भीड़ जुट गई। 14 मई को हुई थी सगाई, घर में चल रही थीं तैयारियां शिवानी अपने माता-पिता और 19 साल की छोटी बहन के साथ एल्डिको उद्यान, रक्षा खंड में किराए के मकान में रहती थी। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है। मां गीता (39) घरों में झाड़ू-पोछा का काम करती हैं, जबकि दीपू (42) शटरिंग का काम करते हैं। परिजनों के मुताबिक, शिवानी की 14 मई को प्रकाश नाम के लड़के से सगाई हुई थी। परिवार शादी की तैयारियों में जुटा था। ऑफिस जाने की बात कहकर घर से निकली थी मृतक शिवानी की मां गीता सिंह ने बताया कि बेटी एक रियल एस्टेट कंपनी के ऑफिस में काम करती थी। रविवार को घर से ऑफिस जाने की बात कहकर निकली थी। देर रात तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। बाद में पुलिस के पास पहुंचे तो मौत की खबर लगी।

शिवानी की 14 मई को प्रकाश नाम के लड़के के साथ सगाई हुई थी। परिजनों ने एक युवक पर जताई आशंका मृतका शिवानी एमआरएम ग्रुप में चैनल पार्टनर के रूप में कार्यरत थी। ऑफिस वृंदावन गेट नंबर 2 साई काम्प्लेक्स में ऑफिस है। घर से ऑफिस की दूरी तीन किलोमीटर है। परिजनों ने घर से 200 मीटर दूर रहने वाले लड़के प्रेम पर आशंका जताई है। परिजनों की आशंका पर पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया है। पूछताछ कर रही है जल्दी मामले का खुलासा हो जाएगा। बताया जा रहा है सगाई से पहले दोनों की बातचीत होती थी। प्रेम डिलीवरी बॉय का काम करता है। सीसीटीवी और कॉल डिटेल खंगाल रही पुलिस डीसीपी साउथ अमित कुमार आनंद ने बताया शव की पहचान होने के बाद मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस लड़की की कॉल डिटेल, घर और दफ्तर के आसपास सीसीटीवी फुटेज, आखिरी लोकेशन के आधार पर सुराग जुटा रही है। फिलहाल हत्या के पीछे के कारण साफ नहीं हो सके हैं। पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा करेगी।
Leave A Reply

Your email address will not be published.