diwali horizontal

अखिलेश यादव ने कहा: भाजपा सरकार ने प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया, अस्पतालों में लापरवाही चरम पर

0 77

अखिलेश यादव ने कहा: भाजपा सरकार ने प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया, अस्पतालों में लापरवाही चरम पर

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा है कि सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया है। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में लापरवाही के कारण कई जगह मरीजों की मौतें हो चुकी हैं और मरीजों को उचित इलाज नहीं मिल पा रहा है। मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में डॉक्टरों, प्रोफेसरों, तकनीकी स्टाफ और आवश्यक आधारभूत ढांचे की भारी कमी है। एमबीबीएस छात्रों के लिए भी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं।अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि सरकार मेडिकल कॉलेजों को उनकी आवश्यकताओं के अनुसार बजट नहीं देती, जिससे गरीब और आम जनता इलाज के लिए भटकती है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के मंत्री विभाग की व्यवस्था संभालने के बजाय समाज को लड़ाने में अधिक रुचि रखते हैं। अस्पतालों में दलालों का बोलबाला है और सामानों की खरीद में भ्रष्टाचार तथा कमीशनखोरी हो रही है। इसका परिणाम कई दुर्घटनाओं और गंभीर घटनाओं के रूप में सामने आ रहा है।उन्होंने राजधानी लखनऊ के बड़े अस्पतालों में हुई लापरवाही की घटनाओं का उल्लेख करते हुए बताया कि लोहिया संस्थान से बायोप्सी के 12 नमूने गायब हो गए हैं, केजीएमयू ट्रामा सेंटर के ब्लड स्टोरेज यूनिट से खून चोरी हुआ है, और लोहिया संस्थान में मरीजों को एंडोस्कोपी के लिए सवा साल बाद की तारीख मिल रही है। नगराम सीएचसी में अल्ट्रासाउंड जांच चार महीने से बंद पड़ी है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री केवल बयानबाजी करते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत से वे अनभिज्ञ हैं।अखिलेश यादव ने कहा कि मरीज सरकारी अस्पताल जाने से डरते हैं और मजबूरी में निजी अस्पतालों का रुख करते हैं, जहां उन्हें इलाज के लिए भारी रकम चुकानी पड़ती है। उन्होंने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि वह साजिश के तहत सरकारी सेवाओं को खराब कर रही है।उन्होंने आगे कहा कि भाजपा ने शिक्षा और बिजली व्यवस्था को भी बर्बाद कर दिया है। सरकारी व्यवस्था को खराब कर भाजपा निजीकरण को बढ़ावा दे रही है, जिससे आरक्षण खत्म होता जा रहा है। अखिलेश यादव ने विश्वास जताया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की जनता भाजपा सरकार को सत्ता से बाहर करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.