diwali horizontal

कर्तव्य पटेल की हत्या पर आशीष पटेल ने जताया शोक, डीजीपी से की वार्ता, तत्काल गिरफ्तारी के दिए निर्देश

0 118

कर्तव्य पटेल की हत्या पर आशीष पटेल ने जताया शोक, डीजीपी से की वार्ता, तत्काल गिरफ्तारी के दिए निर्देश

बदायूं, 18 जून: बदायूं में कर्तव्य पटेल की निर्मम हत्या को लेकर राज्य सरकार में मंत्री आशीष पटेल ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है। मंत्री ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट की हैं।मंत्री आशीष पटेल ने घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से बातचीत की और निर्देश दिए कि अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने दोषियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई करने की भी मांग की।घटना के बाद क्षेत्र में तनाव व्याप्त है और परिजन न्याय की मांग कर रहे हैं। पुलिस प्रशासन आरोपियों की तलाश में जुट गया है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.