diwali horizontal

अखिलेश यादव बोले— भाजपा की जनविरोधी नीतियाँ बनीं उसके पतन का कारण, हर वर्ग हो रहा है शोषित

0 50

अखिलेश यादव बोले— भाजपा की जनविरोधी नीतियाँ बनीं उसके पतन का कारण, हर वर्ग हो रहा है शोषित

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा की जनविरोधी नीतियाँ ही उसके पतन का सबसे बड़ा कारण बन गई हैं। सत्ता के अहंकार में डूबी भाजपा जनता की रोज़ी-रोटी छीनने का काम कर रही है। भाजपाई जनता को दुख देकर ही सुखी होते हैं और जिन्होंने उन्हें वोट दिया, उन्हें भी नहीं छोड़ते। प्रदेश की जनता भाजपा सरकार के अहंकार से पीड़ित, अपमानित और दुःखी है। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा किसी की सगी नहीं होती, धोखा देना ही उसका सबसे बड़ा गुण बन गया है — भाजपा जाए तो चैन आए।अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने हर वर्ग को छलने का काम किया है। किसानों, नौजवानों, महिलाओं और व्यापारियों — सभी से झूठे वादे किए गए, लेकिन एक भी वादा पूरा नहीं हुआ। किसानों की आय दोगुनी करने का वादा आज भी अधूरा है। सरकार न तो खाद और बीज की समुचित व्यवस्था कर पा रही है, न ही जरूरी उपकरण उपलब्ध करा रही है। धान समेत अन्य फसलों पर किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) नहीं मिल पा रहा, जबकि बिचौलियों को भरपूर मुनाफा कमाने का अवसर दिया जा रहा है।पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार के शासन में हर वर्ग त्रस्त है। महंगाई, बेरोज़गारी और भ्रष्टाचार चरम पर हैं। प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। उत्तर प्रदेश आज अपराधों के मामले में देश में सबसे ऊपर है। साइबर अपराध और महिला अपराध के मामलों में भी यह राज्य शीर्ष पर है, लेकिन सरकार इन अपराधों को रोकने में पूरी तरह नाकाम साबित हुई है।अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों को खाद उपलब्ध कराने में विफल रही है और नौजवानों को नौकरी देने में भी असफल है। उन्होंने कहा कि जनता अब भाजपा की नीतियों से ऊब चुकी है और बदलाव के लिए समाजवादी विचारधारा की ओर आशा भरी निगाहों से देख रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.