
शाहजहांपुर : समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शाहजहांपुर में समाजवादी पार्टी के बूथ एजेंट सुधीर यादव की हत्या पर दुःख प्रकट करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। यादव ने कहा कि शाहजहांपुर में समाजवादी पार्टी बूथ एजेंट सुधीर यादव की हत्या सत्ता संरक्षित हत्यारों द्वारा सुनियोजित की गई है। यह दुखद घटना बेहद निंदनीय है।
यादव के निर्देशानुसार कौशाम्बी जिले के सिराथू विधानसभा में चुनाव संचालन हेतु डॉ0 मान सिंह यादव (सदस्य विधान परिषद) प्रदेश अध्यक्ष शिक्षक सभा को प्रभारी नामित किया जाता है अखिलेश यादव ने लखीमपुर खीरी में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता, कई बार के विधायक एवं पूर्व मंत्री बंशीधर राज और समाजवादी पार्टी विधान मण्डल कार्यालय के कार्यालय सचिव हनुमान सिंह के निधन पर गहरा शोक जताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है। अखिलेश यादव ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की है।