diwali horizontal

कोरोना संक्रमण के आये 1,207 नये मामले : अपर मुख्य सचिव चिकित्सा

0 130

लखनऊ : अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने आज बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,48,441 सैम्पल की जांच की गयी। कोरोना संक्रमण के 1,207 नये मामले आये हैं। प्रदेश में अब तक कुल 10,22,09,776 सैम्पल की जांच की गयी हैं।

उन्होंने बताया कि विगत 24 घण्टों में 2,714 लोग तथा अब तक कुल 20,24,661 लोग कोविड-19 से ठीक हुए हैं। उन्होने बताया कि प्रदेश में कोरोना के कुल 12,484 एक्टिव मामले है। प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में कल 14 फरवरी, 2022 को एक दिन में 8,97,314 वैक्सीन की डोज दी गयी है।

उन्होने बताया कि प्रदेश में कल तक 18 वर्ष से अधिक लोंगों को कुल पहली डोज 15,08,91,326 तथा दूसरी डोज 11,09,63,578 दी गयी। उन्होंने बताया कि 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 1,17,86,630 तथा दूसरी डोज 18,62,816 दी गयी है। कल तक 20,25,746 प्रीकॉशन डोज दी गयी है। उन्होंने बताया कि कल तक कुल मिलाकर 27,75,30,096 वैक्सीन की डोज दी गयी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.