
इंडिया Vs इंग्लैंड 4th टेस्ट
मैनचेस्टर -23 जुलाई 25
चौथे टेस्ट के लिए भारत की टीम: शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (उपकप्तान) होंगे।
भारतीय टीम अपडेट:
ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी सीरीज़ से बाहर,अर्शदीप सिंह चौथे टेस्ट से बाहर
ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी बाएँ घुटने में चोट के कारण बाकी बचे दो टेस्ट मैचों से बाहर हो गए हैं,नितीश स्वदेश लौट जाएँगे…
तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में होने वाले चौथे टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं। बेकेनहैम में प्रैक्टिस सेशन के दौरान नेट्स पर गेंदबाजी करते समय उनके बाएँ अंगूठे में चोट लग गई थी। BCCI की मेडिकल टीम उनकी रिकवरी पर नजर बनाए हुए है
सेलेक्शन कमेटी ने तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज को टीम में शामिल किया है,कंबोज मैनचेस्टर में टीम से जुड़ गए हैं, चौथा टेस्ट 23 जुलाई 2025 को शुरू होगा।

चौथे टेस्ट के लिए भारत की टीम: शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (उपकप्तान और विकेटकीपर), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, रवींद्र जड़ेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रित बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, कुलदीप यादव, अंशुल कंबोज