
अनिल राजभर ने लिया प्रदेश को बाल श्रम मुक्त करने का संकल्प।
Lucknow News:प्रदेश के बालश्रम एवं सेवायोजन विभाग के मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि मुख्यमंत्री ने प्रदेश को बाल श्रम मुक्त करने का लिया है संकल्प
प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन विभाग के मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि मुख्यमंत्री ने प्रदेश को बाल श्रम मुक्त कराने का संकल्प लिया है। आज लखनऊ में उन्होंने कहा कि 2011 की जनगणना के अनुसार प्रदेश में 21 से 22 लाख बाल श्रमिक है। उन्होंने कहा कि यह चिंता का विषय है।
बाल श्रम के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने और इस सामाजिक बुराई को खत्म करने के संकल्प के साथ आज इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, गोमती नगर, लखनऊ में “विश्व बाल श्रम निषेध दिवस” के अवसर पर एक राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम श्रम एवं सेवायोजन विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा यूनिसेफ के सहयोग से आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य विषय “लक्ष्य 2027 – बाल श्रम मुक्त उत्तर प्रदेश: हमारा संकल्प, आपकी भागीदारी” है, जो वर्ष 2027 तक उत्तर प्रदेश को बाल श्रम मुक्त बनाने के सरकार के महत्वाकांक्षी लक्ष्य को दर्शाता है।
वहीं इसी विभाग के राज्यमंत्री मनोहर लाल उर्फ ‘मन्नू कोरी’ भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।* प्रदेश के बालश्रम एवं सेवायोजन विभाग के मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि मुख्यमंत्री ने प्रदेश को बाल श्रम मुक्त करने का लिया है संकल्प
प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन विभाग के मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि मुख्यमंत्री ने प्रदेश को बाल श्रम मुक्त कराने का संकल्प लिया है। आज लखनऊ में उन्होंने कहा कि 2011 की जनगणना के अनुसार प्रदेश में 21 से 22 लाख बाल श्रमिक है। उन्होंने कहा कि यह चिंता का विषय है।
बाल श्रम के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने और इस सामाजिक बुराई को खत्म करने के संकल्प के साथ आज इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, गोमती नगर, लखनऊ में “विश्व बाल श्रम निषेध दिवस” के अवसर पर एक राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम श्रम एवं सेवायोजन विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा यूनिसेफ के सहयोग से आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य विषय “लक्ष्य 2027 – बाल श्रम मुक्त उत्तर प्रदेश: हमारा संकल्प, आपकी भागीदारी” है, जो वर्ष 2027 तक उत्तर प्रदेश को बाल श्रम मुक्त बनाने के सरकार के महत्वाकांक्षी लक्ष्य को दर्शाता है।
वहीं इसी विभाग के राज्यमंत्री मनोहर लाल उर्फ ‘मन्नू कोरी’ भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।