diwali horizontal

25 हज़ार रुपये का ईनामी गिरफ्तार : सदर पुलिस ने कब्जे से बरामद किया असलहा

0 104

सहारनपुर(सिटीजन वॉयस संवाददाता) : पुलिस कप्तान आकाश तोमर के मार्गदर्शन में अपराधियों पर कार्यवाही ज़ारी है, जहा पुलिस नशा तस्करों से लेकर अन्य अपराधों में लिप्त अपराधियों पर कार्यवाही को अंजाम देकर उन्हें जेल भेज रही है, वही एसएसपी के शख़्त आदेशों के चलतें ज़िलें में अपराध नियंत्रण करने के लिये हर छोटे बड़े अपराध की समीक्षा कर अपराधियों पर कार्यवाही जारी है, इसी क्रम में थाना सदर बाजार पर जेजे पुरम की पुलिया के पास राहुल पुत्र राजेन्द्र सिह निवासी हरिलोक कालोनी थाना सदर बाजार स0पुर पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की सूचना प्राप्त हुई थी

जिसके सम्बन्ध मे थाना हाजा पर मु0अ0सं0 602/21 धारा 307 भादवि पंजीकृत किया गया घटनास्थल का वरिष्ठ अधिकारियो एवम प्रभारी निरीक्षक सदर बाजार द्वारा डॉग स्कवायड व विशेषज्ञो के साथ गहनता से निरीक्षण किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतू पुलिस कप्तान द्वारा अभियुक्त पर 25000/- रु का ईनाम घोषित किया गया था। मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्त राजू सिंह पुत्र सीताराम निवासी मधुबन विहार थाना सदर बाजार सहारनपुर को कांशीराम तिराहे से गिरफ्तार किया गया जिसकी निशांदेही पर अभियुक्त के मस्कन से घटना मे प्रयुक्त एक अदद डीबीबीएल लाईसेन्स न0 83568/2015 12 बोर मय 11 अदद कारतूस जिन्दा व एक अदद दूसरी नाल मे फंसा गत्ता कारतूस मय लाइसेन्स बरामद किये। पुलिस ने लिखापढ़ी के बाद अभियुक्त को जेल भेज दिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.