diwali horizontal

हमारी सरकार ने प्रदेश में भयमुक्त वातावरण पैदा किया है: मुख्यमंत्री योगी जी

0 107

सहारनपुर: पहले सरकारों को दंगा करने से फ़ुर्सत नहीं थी हमारी सरकार ने प्रदेश में भयमुक्त वातावरण पैदा किया हैजनसभा को संबोधित करते हुए सूबे के मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सहारनपुर विकास के पथ पर अग्रसर है। पहले की सरकारों को दंगा कराने से ही फुर्सत नहीं थी।

पहले नौजवानों पर झूठे मुकदमे दर्ज किए जाते थे। बेटियों को लेकर माता-पिता चिंतित रहते थे, लेकिन आज भाजपा सरकार ने भय मुक्त वातावरण दिया है। उन्होंने कहा कि 6 वर्ष में 54 लाख से अधिक गरीबों को आवास दिलाया। 2 करोड़ 61 लाख गरीबों को शौचालय, 1 करोड़ 75 लाख गरीबों को फ्री रसोई गैस कनेक्शन, 1 करोड़ 55 लाख गरीबों को फ्री बिजली कनेक्शन देने का कार्य डबल इंजन की सरकार ने किया।

प्रदेश के 10 करोड़ लोगों को प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना, आयुष्मान भारत योजना और मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत 5 लाख रुपए का सालाना बीमा कवर केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारें दे रहीं हैं। उन्होंने आम जनता से अपील की भ्रष्टाचार और भय मुक्त वातावरण स्थापित करने के लिए प्रदेश के सभी नगर निगम व नगर निकाय प्रत्याशियों को भारी मतों से जीत आएं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.