diwali horizontal

कालपी नगर पालिका परिषद कालपी के अधिशाषी अधिकारी के रूप में कोंच नगर पालिका का कार्यभार देख रहे अधिशासी पवन किशोर  नें अपना पदभार ग्रहण किया

0 253

 

उरई (जालौन) नगर पालिका परिषद कालपी के अधिशासी अधिकारी के रूप में कोंच नगर पालिका का कार्यभार देख रहे अधिशासी अधिकारी पवन किशोर ने अपना पदभार ग्रहण किया।सोमवार को कालपी नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी के रूप में कोंच नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी का कार्यभार देख रहे पवन किशोर ने आज पालिका कार्यालय में पहुंचकर अपना पदभार ग्रहण किया। इस दौरान लेखाकार हरभूषण सिंह चौहान ने बताया कि आज 22 अगस्त 2022 को उत्तर प्रदेश शासन नगर विकास अनुभाग 4 कू पत्र सख्यां – 2391/नौ-4-22-117 ईओ/2017 लखनऊ 18 अगस्त 2022 के अन्तर्गत पवन किशोर जोकि कोंच नगर पालिका परिषद का अधिशासी अधिकारी के रूप में कार्यभार देख रहे थे अतिरिक्त के रूप में कालपी का चार्ज ग्रहण किया है। इससे पूर्व वह मूसानगर नगर पंचायत व रूरा नगर पंचायत में अधिशासी अधिकारी के रूप में कार्य कर चुके है। उन्होनें कहाकि शासन की व नगर विकास मंत्रालय की योजनाओं को अमली जामा पहनाना उनकी पहली प्राथमिकता है।
Leave A Reply

Your email address will not be published.