diwali horizontal

जहरीला पदार्थ खाकर युवक की मौत

0 109

लखनऊ : में पैथोलॉजी में काम करने वाले युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। उसका पत्नी से विवाद चल रहा था। 10 अप्रैल को कोर्ट की तारीख पर ससुराल पक्ष ने जान से मारने की धमकी दी थी। जिससे परेशान युवक ने आत्मघाती कदम उठाया।

मृतक श्याम विहार कॉलोनी निवासी अजय कुमार शुक्ला के बेटे अमरदीप कुमार शुक्ला( (37) निजी पैथोलॉजी लैब में सैंपल कलेक्शन का काम करते थे। परिजनों के मुताबिक, उनका अपनी पत्नी प्रीति के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा था। दोनों की दो संतान हैं।

रात को जब पिता उठे तो अमरदीप खून की उल्टियां कर रहा था। परिवार के लोग उसे लेकर आनन-फानन में ट्रामा सेंटर पहुंचे। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मड़ियांव इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्रा का कहना है परिवार की तरफ से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएग

Leave A Reply

Your email address will not be published.