
आधी रात 3 अज्ञात युवक AK-47 राइफल लेकर गलियों में चलते हुए सीसीटीवी में दिखे।क्षेत्र में मचा हड़कंप।
आधी रात 3 अज्ञात युवक AK-47 राइफल लेकर गलियों में चलते हुए सीसीटीवी में दिखे।क्षेत्र में मचा हड़कंप।
Lucknow Live:उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके में आधी रात 3 अज्ञात युवक AK-47 राइफल लेकर गलियों में घूमते दिखाई दिए। युवक न सिर्फ कॉलोनी में टहलते रहे बल्कि घर-घर टॉर्च की रोशनी डालकर रेकी भी करते दिखे। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। शनिवार सुबह फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल होते ही इलाके में सनसनी फैल गई। फिलहाल, कन्नौज पुलिस के आने की बात प्रकाश में आई है लेकिन स्थानीय पुलिस अभी उनसे संपर्क नहीं पाई है।

23 सितम्बर को कैद हुई वीडियो
यह घटना ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के न्यू हैदरगंज रीफा कॉलोनी की है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, 23 सितंबर की देर रात करीब 2 से 3 बजे के बीच तीन युवक कॉलोनी की संकरी गलियों से गुजरे। उनके हाथों में लंबी राइफल जैसी हथियार नजर आ रहे थे। वीडियो में साफ दिखा कि वे रुक-रुककर घरों के बाहर टॉर्च लगाकर अंदर झांकने की कोशिश कर रहे थे।
स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी सूचना
कॉलोनी के लोग जब सुबह नींद से जागे तो उन्हें सीसीटीवी कैमरों में कैद यह फुटेज दिखाई दी। कुछ ही देर में वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। लोगों ने इसे संदिग्ध गतिविधि मानते हुए पुलिस को सूचना दी। देखते ही देखते पूरे इलाके में अफवाहों का दौर शुरू हो गया और दहशत का माहौल बन गया।