diwali horizontal

पत्रकारपुरम् चौराहे पर गणेश महोत्सव में राजेन्द्र चौधरी ने की पूजा-अर्चना, अखिलेश यादव की विजय की कामना

0 67

पत्रकारपुरम् चौराहे पर गणेश महोत्सव में राजेन्द्र चौधरी ने की पूजा-अर्चना, अखिलेश यादव की विजय की कामना

लखनऊ: पत्रकारपुरम् चौराहा, गोमतीनगर में विगत 15 वर्षों से निरंतर आयोजित हो रहे गणेश महोत्सव में इस वर्ष भी भव्य आयोजन हुआ। 31 अगस्त 2025 को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी विशेष रूप से सम्मिलित हुए। उन्होंने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की ओर से भगवान गणपति महाराज की पूजा-आरती कर प्रदेश की खुशहाली और अखिलेश यादव की सफलता के साथ-साथ 2027 के चुनाव में विजय की कामना की।गणेश महोत्सव में बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। विजयी प्रतिभागियों को राजेन्द्र चौधरी ने स्मृतिचिह्न और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर लखनऊ की मेयर प्रत्याशी रही वंदना मिश्रा, प्रोफेसर रमेश दीक्षित, मधुकर त्रिवेदी, समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मणेन्द्र मिश्र, पूर्व महानगर अध्यक्ष मुकेश शुक्ला, मलिहाबाद से पूर्व प्रत्याशी सोनू कनौजिया, समाजवादी पार्टी के नेता नवीन धवन बंटी और आदर्श प्रकाश सिंह एडवोकेट भी मौजूद रहे।गणेश पूजा समिति की ओर से संरक्षक राम सागर यादव, अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद दुबे और महामंत्री मनीष गुप्ता ने राजेन्द्र चौधरी का स्वागत किया। उन्होंने जानकारी दी कि कोलकाता के विख्यात मूर्तिकार असीमाल्या द्वारा भगवान गणपति की भव्य प्रतिमा और आकर्षक पूजा द्वार तैयार किया गया है। गणपति जी की सुबह और रात्रि की आरती में हजारों की भीड़ उमड़ती है, जिसमें बच्चे, युवा, महिलाएं और बुजुर्ग सभी श्रद्धा और अनुशासन के साथ शामिल होते हैं। श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण भी किया जाता है।पूरे महोत्सव की व्यवस्थाओं में सुजीत श्रीवास्तव, संजय शुक्ला, उपेन्द्र पाण्डेय, सर्वेश यादव, राम रतन सिंह, राजेश सोनी, रंगनाथ द्विवेदी, तारा भाटिया, दिव्यांशू सिंह, रेनू खन्ना, कमल साहू, विपिन शुक्ला, विनय, मनोज, निजेन्द्र, अभिजीत राय, अरुण शुक्ला, प्रदीप शर्मा, अनीता शर्मा, मनोज किशोर, गोलू तिवारी, डी.आर.एस. यादव, संतराम, संदीप सैनी, जयपाल यादव, कमल किशोर यादव, भगीरथ, विनय आर्यन, रोहित, अंशू, धर्मपाल, सहजराम, नीरज, अंजेश, प्रेमसागर सहित अनेक कार्यकर्ताओं का सराहनीय योगदान रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.