diwali horizontal

रेनेसां नेक्स्टजेन लीडर्स टॉक शो में बिजनेस और स्टार्टअप जगत के सितारों की चमक, शमिता शेट्टी बनीं आकर्षण का केंद्र

0 81

रेनेसां नेक्स्टजेन लीडर्स टॉक शो में बिजनेस और स्टार्टअप जगत के सितारों की चमक, शमिता शेट्टी बनीं आकर्षण का केंद्र

लखनऊ: स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राजधानी लखनऊ के कानपुर रोड स्थित होटल हॉलीडे इन में सैम रेनेसां द्वारा आयोजित ‘रेनेसां नेक्स्टजेन लीडर्स टॉक शो’ में शहर के बिजनेस, प्रोफेशनल और स्टार्टअप जगत के सितारे एक मंच पर जुटे। इस अवसर पर बॉलीवुड अदाकारा शमिता शेट्टी विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहीं, जिनकी उपस्थिति ने आयोजन को खास बना दिया।आयोजिका सौम्या साहू, फाउंडर सैम रेनेसां ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य उभरते और स्थापित उद्यमियों को ऐसा मंच उपलब्ध कराना है, जहां वे अपनी कहानी दुनिया तक पहुंचा सकें और अपनी ब्रांड पहचान को नई ऊंचाइयों पर ले जा सकें।
देशभर से आए उद्यमियों, प्रोफेशनल्स और स्टार्टअप फाउंडर्स ने अपनी प्रेरणादायी कहानियां, उपलब्धियां और बिजनेस यात्रा साझा की। मंच पर चयनित प्रतिभागियों को शमिता शेट्टी के हाथों ‘सर्टिफिकेट ऑफ एक्सीलेंस’ देकर सम्मानित किया गया।रेड कार्पेट एंट्री, सेलिब्रिटी इंटरैक्शन, पर्सनल फोटो व वीडियो सेशन, ब्रांडेड पॉडकास्ट रिकॉर्डिंग और गाला ब्रंच कार्यक्रम के विशेष आकर्षण रहे। साथ ही मीडिया कवरेज, डिजिटल प्रमोशन और नेटवर्किंग के अवसर ने प्रतिभागियों को अपने ब्रांड और पेशेवर पहचान को मजबूत करने का मौका दिया।आयोजन की भव्यता, ऊर्जा और सेलिब्रिटी ग्लैमर ने इसे लखनऊ के हाल के समय के सबसे चर्चित आयोजनों में शामिल कर दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.