diwali horizontal

फन रिपब्लिक मॉल में ‘फील लाइक ए सोल्जर’ कार्यक्रम की भव्य शुरुआत

0 85

फन रिपब्लिक मॉल में ‘फील लाइक ए सोल्जर’ कार्यक्रम की भव्य शुरुआत

लखनऊ: फन रिपब्लिक मॉल में आज से चार दिवसीय विशेष कार्यक्रम ‘फील लाइक ए सोल्जर – स्वतंत्रता दिवस समारोह’ की शुरुआत हुई। 14 से 17 अगस्त तक चलने वाला यह आयोजन लखनऊवासियों को देशभक्ति, गौरव और एकता की भावना से जोड़ रहा है, जिसमें रोमांचक गतिविधियां, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और सैनिकों को समर्पित प्रेरणादायक कार्यक्रम शामिल हैं।14 अगस्त को आर्मी-स्टाइल ऑब्स्टेकल सेटअप का अनावरण किया गया, जहां आगंतुक विशेष रूप से तैयार किए गए ट्रैक पर अपनी हिम्मत, ताकत और दृढ़ संकल्प की परीक्षा ले रहे हैं। 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में संगीत, नृत्य और रंगारंग कार्यक्रमों के जरिए राष्ट्र को श्रद्धांजलि दी जाएगी। 16 अगस्त को सशस्त्र सीमा बल (SSB) का ब्रास बैंड प्रदर्शन होगा, जबकि 17 अगस्त को बच्चों और युवाओं के लिए देशभक्ति प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।मॉल के महाप्रबंधक अश्विनी सिंह ने कहा कि भारत के 79वें स्वतंत्रता दिवस के इस हर्षोल्लासपूर्ण अवसर पर फन मॉल ऊर्जा और गर्व से भर उठा है। इन-हाउस खेल प्रतियोगिताओं में युवाओं की भागीदारी ने उत्सव में और भी रंग भर दिए हैं। यह चार दिवसीय आयोजन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सैनिकों और लखनऊवासियों के लिए एक श्रद्धांजलि है।इस उत्सव का उद्देश्य समुदाय को एकजुट करना, भारतीय सशस्त्र बलों के शौर्य को सम्मान देना और हर उम्र के आगंतुकों को एक अविस्मरणीय अनुभव प्रदान करना है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.