diwali horizontal

साहित्यिक दंपति की पांच पुस्तकों का लोकार्पण समारोह 5 नवम्बर को

0 35

लखनऊ, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था नवसृजन के तत्वावधान में आगामी 5 नवम्बर 2026 को उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान के निराला सभागार में साहित्यिक दंपति (त्रिवेणी प्रसाद दूबे एवं रमा दुबे) की पांच पुस्तकों के लोकार्पण समारोह का आयोजन किया जायेगा।

समारोह में साहित्यिक दंपति त्रिवेणी प्रसाद दूबे ‘मनीष’ की लिखी पुस्तकों प्रणीत “मन मेरा यायावर जैसा” (गीत संग्रह), “सरल सत्य की अद्भुत सुषमा” (यात्रा वृत्तांत संग्रह) एवं “दिल सूफियाना हो गया” (गजल संग्रह) एवं रचनाकार रमा दुबे द्वारा लिखित “रैना बीते ना’संस्मरणात्मक उपन्यास) का लोकार्पण होगा

लोकार्पण समारोह की अध्यक्षता महेश चन्द्र द्विवेदी करेंगे, जबकि वरेण्य समागत प्रो. (डॉ.) हरि शंकर मिश्र, डॉ. गोपाल कृष्ण शर्मा ‘मृदुल’, प्रो. (डॉ.) उषा सिन्हा, डॉ. सुल्तान शाकिर हाशमी होंगे, इसके साथ ही मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. सत्यदेव प्रसाद द्विवेदी पथिक’, मंजू सक्सेना, डॉ. शिव मंगल सिंह ‘मंगल’, डॉ. सुधा मिश्रा भाग लेंगे। समारोह का संयोजन देवेश द्विवेदी ‘देवेश’ एवं श्वेता शुक्ला का होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.