diwali horizontal

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला पर हमला?

0 93

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला पर हमला?

CM Omar Abdullah Attacked: श्रीनगर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उनके साथ हाथापाई करने की कोशिश की गई। एक मीडिया बयान में उमर अब्दुल्ला ने बताया कि एक सरकारी कार्यक्रम के दौरान कुछ लोगों ने उन्हें घेरने और धक्का-मुक्की करने का प्रयास किया।

उन्होंने इस पूरी घटना को बेहद शर्मनाक और लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बताया। उमर अब्दुल्ला ने कहा — “क्या अब नेताओं को अपनी बात रखने का भी हक नहीं? विरोध की आवाज़ को दबाने के लिए अगर हाथापाई की नौबत आ रही है, तो ये लोकतंत्र के लिए खतरे की घंटी है।”

इस बयान के बाद से ही कश्मीर की राजनीति में हलचल मच गई है। नेशनल कॉन्फ्रेंस के कार्यकर्ता भी सड़कों पर उतर आए हैं और उन्होंने इस घटना की निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

वहीं, प्रशासन की ओर से अब तक कोई औपचारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन सूत्रों की मानें तो पूरी घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

अब सवाल ये उठता है कि क्या ये सिर्फ एक सियासी ड्रामा है या वाकई एक साजिश का हिस्सा?

Leave A Reply

Your email address will not be published.