diwali horizontal

तैलिक साहू महासभा के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष बने अविनाश साहू

0 148
बहराइच।जनपद के इंजीनियर अविनाश साहू को कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश तैलिक साहू महासभा का नियुक्त किया गया। इंजीनियर अविनाश  साहू ने अपने समाज के लिए विगत कई वर्षों से समाज के उत्थान और विकास के लिए कार्य करते रहें इंजीनियर अविनाश साहू का मुख्य लक्ष्य समाज की उन्नति और निचले स्तर पर कार्य कर रहे समाज के लोगों को न्याय एवं अधिकर दिलाना इंजीनियर अविनाश साहू बहराइच के सदर विधानसभा क्षेत्र के निवासी हैं उन्होंने पढ़ाई इंटर तक बहराइच में किया उसके बाद ग्रेजुएशन की पढ़ाई लखनऊ यूनिवर्सिटी से किया। साहू जी इंजीनियरिंग करने के बाद विभिन्न MNC कंपनी में कार्यरत रहें। दिल्ली के सामाजिक संस्था के साथ जुड़कर 2003 में कई महत्वपूर्ण योगदान दिया।2003 से सामाजिक सेवा देते कई सामाजिक संगठन में राष्ट्रीय पदों पर रहे। परंतु एक सोच ने उनको राजनीति में आने पर मजबूर किया।जबतक आप राजनीति में अपनी भागेदारी नही लेंगे तबतक समाज का विकास ,न्याय एवं सम्मान नहीं दिला सकते। 2020 में इं अविनाश साहू जी ने अपना दल एस से जुड़े और उनको प्रदेश उपाध्यक्ष आईटी सेल की ज़िम्मेदारी दिया गया था। इस नई जिम्मेदारी मिलने पर बहराइच लोगों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई। इं. अविनाश साहू जी ने कहा कि इस नई जिम्मेदारी को बड़े निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाऊंगा।
Leave A Reply

Your email address will not be published.