diwali horizontal

शोकसभा का आयोजन कर मुलायम सिंह को दी गई श्रद्धांजलि

0 135
बहराइच।जनपद में महारानी पद्मावती यूथ ब्रिगेड एवं किसान कर्ज मुक्त अभियान कमेटी के संयुक्त तत्वाधान में मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि देने के लिए एक शोकसभा का आयोजन त्रिभुवन आश्रम कैसरगंज में किया गया जिसमें उपस्थित सभी गणमान्य लोगों ने मुलायम सिंह यादव के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की शोकसभा की अध्यक्षता महारानी पद्मावती यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष भवानी ठाकुर ने की और कहा कि नेता जी गरीबों, वंचितों, शोषितों के मसीहा थे और राजनैतिक गुरूओं के भी गुरु थे जिनमें भविष्य देखने और भांपने की क्षमता थी इसीलिए 2019 लोकसभा के आखिरी सत्र में उन्होंने मोदी जी को पुनः प्रधानमंत्री बनने का आशिर्वाद देकर समूचे विपक्ष को अवाक कर दिया था किसान कर्ज मुक्त अभियान कमेटी के राष्ट्रीय संयोजक जयनू ठाकुर ने कहा कि नेता जी ने धरतीपुत्र की उपाधि को सौ प्रतिशत चरितार्थ किया जो उनके निधन के बाद भी पूरे देश ने देखा। नेता जी को श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में धर्मेन्द्र सिंह, ठाकुर सिंह ठाकुर, रमेश सिंह , मैकूलाल वर्मा, पंकज वर्मा, कृपा राम गौतम, राष्ट्रीय हिन्द समाज पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मोहम्मद सलीम बागवान, समाजवादी चिंतक तथा लोकतंत्र सेनानी क्रांति कुमार सिंह सहित भारी संख्या में क्षेत्रीय लोगों की मौजूदगी रही। सभा का संचालन मोहम्मद सलीम बागवान ने किया
Leave A Reply

Your email address will not be published.