diwali horizontal

भड़काऊ भाषण मामले में आज़म खान बरी, बोले — “हमारा जीवन बेदाग है”

0 45

भड़काऊ भाषण मामले में आज़म खान बरी, बोले — “हमारा जीवन बेदाग है”

लखनऊ:  समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और रामपुर के पूर्व सांसद आज़म खान को 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान दिए गए भड़काऊ भाषण के मामले में बड़ी राहत मिली है। लखनऊ की एमपी-एमएलए विशेष अदालत ने बुधवार को उन्हें सभी आरोपों से बरी कर दिया।

कोर्ट से राहत मिलने के बाद आज़म खान ने मीडिया से बात करते हुए कहा — “हमारा जीवन बेदाग है, यह हमारे जीवन का सच है। हम तमंचे बेचने वाले नहीं हैं, हमने गरीबों को घर दिए और जेलें काटी हैं।”

उन्होंने आगे भावुक होते हुए कहा कि “आज भी दिल धड़कता है कि कब फिर उस जेल में हमें जाना पड़े।”

यह मामला 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान दिए गए एक बयान से जुड़ा था, जिसमें आज़म खान पर आचार संहिता उल्लंघन और भड़काऊ भाषण देने का आरोप लगा था। लंबे समय से यह मामला एमपी-एमएलए कोर्ट में विचाराधीन था।

कोर्ट के फैसले के बाद सपा समर्थकों में खुशी का माहौल देखने को मिला। पार्टी नेताओं ने कहा कि यह फैसला न्याय और सच्चाई की जीत है

Leave A Reply

Your email address will not be published.