diwali horizontal

लखनऊ में गलन वाली सर्दी 10 दिन में दस्तक देने वाली है!

0 103

लखनऊ में गलन वाली सर्दी 10 दिन में दस्तक देने वाली है!

लखनऊ: लखनऊ में सर्दी अब दस्तक दे चुकी है। बुधवार तड़के घनी धुंध की चादर में लिपटी राजधानी में ठंडी हवाओं ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। हालांकि, दोपहर तक सूरज निकलने से राहत महसूस होगा। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट होगी। न्यूनतम पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे जा सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को राजधानी लखनऊ का अधिकतम तापमान करीब 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1.7 डिग्री कम था, जबकि न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री रहा जो सामान्य से 2 डिग्री कम दर्ज किया गया।

आर्द्रता भी तेजी से घट-बढ़ रही है। मंगलवार को अधिकतम आर्द्रता 64 फीसदी और न्यूनतम 34 फीसदी दर्ज की गई। मौसम विभाग ने बताया कि यह मौसमी परिवर्तन उत्तर-पश्चिमी हवाओं के असर से जारी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.