diwali horizontal

बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय को ‘भारतीय अनुसंधान उत्कृष्ट साईटेशन अवार्ड-2025’ से सम्मानित

0 51

बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय को ‘भारतीय अनुसंधान उत्कृष्ट साईटेशन अवार्ड-2025’ से सम्मानित

लखनऊ: बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) को केंद्रीय विश्वविद्यालय की श्रेणी में वर्ष 2025 के लिए प्रतिष्ठित ‘भारतीय अनुसंधान उत्कृष्ट साईटेशन अवार्ड-2025’ प्रदान किया गया है। यह अवार्ड नई दिल्ली के ईरोज होटल में आयोजित भव्य कार्यक्रम के दौरान वेब ऑफ साइन्स, क्लारिवेट द्वारा प्रदान किया गया।अवार्ड सेरेमनी में मुख्य अतिथि के रूप में नेशनल साइंस अकेडमी के अध्यक्ष प्रो. आशुतोष शर्मा एवं राष्ट्रीय तकनीकी शिक्षा फाउंडेशन (NETF) और राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (NAAC) के चेयरमैन प्रो. अनिल डी. सहस्त्रबुद्धे उपस्थित रहे। विश्वविद्यालय की ओर से यह सम्मान आदर्णीय कुलपति द्वारा नामित डॉ. सुनील गोरिया, पुस्तकालयाध्यक्ष ने ग्रहण किया।इस अवसर पर कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल ने विश्वविद्यालय परिवार को बधाई देते हुए कहा कि यह अवार्ड शिक्षकों एवं शोधार्थियों के कठोर परिश्रम का परिणाम है। उन्होंने उम्मीद व्यक्त की कि यह सम्मान भविष्य में और अधिक शोध एवं अनुसंधान को प्रेरित करेगा।यह प्रतिष्ठित अवार्ड क्लारिवेट द्वारा प्रत्येक दो वर्ष के अंतराल पर भारत में उत्कृष्ट अनुसंधान योगदान के लिए वर्ष 2004 से प्रदान किया जा रहा है। वर्ष 2025 के लिए यह अवार्ड वर्ष 2019 से 2024 के मध्य प्रकाशित शोध के ‘साईटेशन’ के आधार पर चुने गए पैनल और इंस्टीट्यूट फॉर साइंटिफिक (ISI) के विशेषज्ञों द्वारा निर्णीत किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.