diwali horizontal

बीबीएयू में पीजी प्रवेश काउंसलिंग की समय-सारणी जारी, तीन चरणों में होगी प्रक्रिया

0 65

बीबीएयू में पीजी प्रवेश काउंसलिंग की समय-सारणी जारी, तीन चरणों में होगी प्रक्रिया

लखनऊः बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू), लखनऊ ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए स्नातकोत्तर (पीजी) कार्यक्रमों में प्रवेश हेतु काउंसलिंग की विस्तृत समय-सारणी घोषित कर दी है। विश्वविद्यालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, यह प्रक्रिया तीन चरणों में संपन्न होगी, जिसके बाद रिक्त सीटों पर स्पॉट काउंसलिंग का आयोजन किया जाएगा।प्रथम चरण की मेरिट सूची 7 जुलाई को विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित की जाएगी। दस्तावेज़ सत्यापन और चालान सृजन 8 जुलाई को होंगे, जबकि शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 10 जुलाई तय की गई है। इसके बाद 11 जुलाई को प्रथम चरण की रिक्त सीटों की जानकारी दी जाएगी।द्वितीय चरण में 14 जुलाई को मेरिट सूची जारी होगी, 15 जुलाई को दस्तावेज़ सत्यापन और चालान सृजन होंगे, और 17 जुलाई तक शुल्क जमा किया जा सकेगा। 18 जुलाई को रिक्त सीटों की घोषणा की जाएगी।तीसरे चरण की मेरिट सूची 21 जुलाई को जारी की जाएगी। दस्तावेज़ सत्यापन और चालान सृजन 22 जुलाई को होंगे तथा 24 जुलाई तक शुल्क जमा किया जा सकेगा। 25 जुलाई को इस चरण की रिक्त सीटों की जानकारी दी जाएगी।तीनों चरणों के पश्चात 31 जुलाई को प्रवेश प्राप्त अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का अंतिम सत्यापन होगा। विश्वविद्यालय ने बताया है कि 1 अगस्त से स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष की कक्षाएं प्रारंभ कर दी जाएंगी।जिन अभ्यर्थियों का निर्धारित समय में प्रवेश नहीं हो पाया है, उनके लिए स्पॉट काउंसलिंग-I का आयोजन 30 व 31 जुलाई को किया जाएगा, जिसमें केवल CUET अभ्यर्थी शामिल हो सकेंगे। उन्हें 2 अगस्त तक शुल्क जमा करना होगा, जबकि 4 अगस्त को रिक्त सीटों की जानकारी दी जाएगी।इसके अतिरिक्त CUET और Non-CUET दोनों श्रेणियों के अभ्यर्थियों के लिए 5 से 13 अगस्त तक रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु पंजीकरण की प्रक्रिया चलेगी। स्पॉट काउंसलिंग-II का आयोजन 14 अगस्त को होगा और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 16 अगस्त निर्धारित की गई है।विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि समस्त शुल्क केवल SAMARTH पोर्टल के माध्यम से जनरेट चालान के द्वारा ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे। किसी अन्य माध्यम से भुगतान मान्य नहीं होगा। सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे समय-समय पर विश्वविद्यालय की वेबसाइट https://www.bbau.ac.in पर उपलब्ध सूचना को देखते रहें।विश्वविद्यालय ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए यह परामर्श भी दिया है कि वे समयबद्ध रूप से समस्त प्रक्रिया पूर्ण करें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.