diwali horizontal

यूपी में “बिजली उपभोक्ताओं” के लिए बड़ी राहत।

0 52

यूपी में “बिजली उपभोक्ताओं” के लिए बड़ी राहत।

Lucknow News:उत्तर प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। अब घरेलू, वाणिज्यिक, औद्योगिक, संस्थागत और इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) चार्जिंग कनेक्शन धारकों को अपने विद्युत कनेक्शन का भार बढ़वाने के लिए लंबी प्रक्रिया से नहीं गुजरना पड़ेगा।

बिजली बिलों को लेकर जारी शिकायतों और उपभोक्ताओं की परेशानियों को देखते हुए ऊर्जा विभाग ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इसके तहत उपभोक्ताओं को बिल भुगतान और बिजली कनेक्शन संबंधी सुविधाएं पहले से ज्यादा सरल और पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराई जाएंगी।

 

सूत्रों के अनुसार, बिजली बिल में ग़लतियों की शिकायतों का निस्तारण अब तय समय सीमा में होगा। साथ ही ग्रामीण व शहरी उपभोक्ताओं के लिए आसान किस्तों में बिल चुकाने की सुविधा भी दी जाएगी। सरकार का दावा है कि इस कदम से करोड़ों उपभोक्ताओं को सीधा लाभ मिलेगा और बिजली आपूर्ति व्यवस्था में पारदर्शिता आएगी।

 

अधिकारियों का कहना है कि उपभोक्ताओं को राहत देने के साथ-साथ बिजली चोरी और राजस्व वसूली पर भी सख्ती बरती जाएगी, ताकि राज्य की बिजली व्यवस्था को और मज़बूत किया जा सके।

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.