diwali horizontal

दिल्ली सहित तीन राज्यों में भाजपा ने पार्टी संगठन में किया बड़ा बदलाव

0 264

लखनऊ : भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को दिल्ली, छत्तीसगढ़ व मणिपुर में बड़ा संगठनात्मक बदलाव कर दिया। केन्द्र में सत्तारूढ़ पार्टी ने तीनों राज्यों में अपने प्रदेश अध्यक्ष बदल दिए। दिल्ली में जहां मनोज तिवारी को हटाकर आदेश गुप्ता को कमान सौपी गयी है। वहीं छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया गया है। इसी तरह मणिपुर में प्रो. एस तिकेन्द्र सिंह को नया भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने तीनों प्रदेशों में पार्टी प्रदेश अध्यक्ष बदलते हुए इसे तत्काल प्रभाव से लागू करने का आदेश दिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.