
नगर पंचायत चुनाव में पूर्ण विजय के संकल्प के साथ उतरेगी भाजपा- छठ्ठू लाल निगम
भाजपा पदाधिकारियों की बैठक संपन्न
दोहरीघाट। नगर पंचायत चुनाव को लेकर वार्ड सयोंजक प्रभारी बूथ अध्यक्षो सहित प्रमुख कार्यकर्ताओं का सम्मेलन कस्बा स्थित शिव मंदिर धर्मशाला परिसर में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि भाजपा गोरखपुर के क्षेत्र उपाध्यक्ष नगर निकाय के प्रभारी छठ्ठू लाल निगम ने कहा कि नगर पंचायत चुनाव में पूर्ण विजय के संकल्प के साथ उतरेगी भाजपा, उन्होंने ने आगे कहा कि कुशल नेतृत्व और अनुशासित कार्यकर्ता ही भाजपा की पहचान है। कार्यकत्र्ता ही संगठन की रीढ़ होते है। उनके सम्मान से ही पार्टी किसी भी मिशन में सफलता प्राप्त कर सकती है। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार अंत्योदय के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सबका साथ सबका विकास के मंत्र के साथ निरन्तर कार्य कर रही है उन्होने कार्यकर्ताओं का आहवाहन करते हुये कहा कि आगामी नगर पंचायत चुनाव में भाजपा का परचम लहराने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को सरकार के किये गये कार्य को जन जन तक पहुचाये। इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष संतोष राय, आनन्द चैधरी, राम अधीन पांडेय, अनिल श्रीवास्तव, हेमन्त राय, अविनाश गुप्ता, गुलाब चंद गुप्त, प्रहलाद गुप्ता, विकास वर्मा, बेदाना सोनकर, पंकज मद्धेशिया, श्रीकांत श्रीवास्तव, भरत सोनकर, विनय जयसवाल, राम प्रसाद सोनकर, ओम प्रकाश सोनकर, बबलू गुप्ता, पप्पू गुप्ता, श्याम बाबा, मोती चैहान, मनोहर जयसवाल आदि लोग रहे।