
घोसी, मऊ। भारतीय जनता पार्टी घोसी मण्डल इकाई की एक बैठक सोमवार को घोसी नगर के मझवारा मोड़ स्थित नरोखर पोखरा पर मण्डल अध्यक्ष रवींद्रनाथ उपाध्याय की अध्यक्षता में हुई। जिसमें आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर विचार विमर्श के साथ रणनीति तैयार की गई। बैठक में क्षेत्रीय महामंत्री सुनील गुप्ता, नगर निकाय चुनाव जिला प्रभारी छट्ठे लाल गुप्ता, नगर निकाय जिला संयोजक आनन्द चैधरी, नगर निकाय जिला सह-संयोजक अविनाश गुप्ता, मण्डल प्रभारी राकेश मिश्रा, नगर निकाय संयोजक गिरीश नारायण चैरसिया, जिला उपाध्यक्ष मुन्ना राजभर उपस्थित रहें। भाजपा मण्डल मंत्री नवनीत चैरसिया ने सभी अतिथियों को मोमेंटो भेंट कर स्वागत किया।