diwali horizontal

भाजपा ने तीन व सपा ने दो सीटो में दर्ज की जीत : रूदौली से भाजपा प्रत्याशी रामचन्द्र यादव ने लगाई हैट्रिक

0 110
अयोध्या : 2017 के विधानसभा चुनाव में जिले की पांचों सीट पर काबिज रही भाजपा से सपा ने दो सीटें छीन ली हैं। अयोध्या सीट पर भी सपा ने पसीने छुड़ा दिए। भाजपा के लिए आराम से जीतने वाली सीट रुदौली साबित हुई, जहां से रामचंद्र यादव ने जिले में सबसे अधिक अंतर लगभग 35 हजार वोटों से सपा प्रत्याशी को पटखनी देकर हैट्रिक बनाई है। सपा ने जो दो सीटें छीनी हैं उसमें मिल्कीपुर सीट से सपा के पूर्व मंत्री अवधेश प्रसाद ने भाजपा प्रत्याशी गोरखनाथ बाबा को तकरीबन 12 हजार वोटों से हरा दिया।
वहीं दूसरी सीट गोसाईगंज भी भाजपा ने गंवाई जहां से सपा के अभय सिंह ने भाजपा के पूर्व विधायक इंद्र प्रताप तिवारी खब्बू की पत्नी आरती तिवारी को लगभग 12 हजार मतों से हरा दिया। कुल मिलाकर जिले की पांच सीटों में दो सपा और तीन भाजपा के खाते में गई। जनपद की अपनी पांच सीटों में से भाजपा जो तीन सीट बचा पाई उसमें अयोध्या सबसे प्रमुख सीट है। हालांकि इस सीट पर भाजपा को पिछले चुनाव से लगभग 6 हजार वोट अधिक मिला,
जबकि पिछले चुनाव में 56 हजार वोट पाने वाले सपा प्रत्याशी तेज नारायण पांडे पवन को लगभग 92 हजार वोट इस चुनाव में हासिल हुए। यहां बसपा का उम्मीद से बहुत कम वोट पाना भाजपा के लिए वरदान साबित हो गया। अप्रत्याशित रूप से सबसे बड़ी जीत रुदौली सीट पर भाजपा की पुनः हुई है। यहां भाजपा के रामचंद्र यादव ने सपा प्रत्याशी आनंद सेन यादव को लगभग 35 हजार वोटों से पराजित किया।
इस सीट पर बसपा प्रत्याशी अब्बास अली जैदी रुश्दी मियां को मुख्य मुकाबले में माना जा रहा था लेकिन वह अप्रत्याशित ढंग से तीसरे नंबर पर चले गए। इसी तरह बीकापुर सीट पर अपनी जीत भाजपा ने दोहराई है। यहां की मौजूदा विधायक शोभा सिंह चैहान के पुत्र डॉ. अमित सिंह चैहान को भाजपा ने टिकट दिया था। अमित ने सपा प्रत्याशी हाजी फिरोज खां गब्बर को लगभग 7 हजार वोटों से हराकर भाजपा का कब्जा बरकरार रखा।
Leave A Reply

Your email address will not be published.