
चंडौस : क्षेत्र के गांव जामुनका के निकट शुक्रवार को पशुओं से भूसे की तरह भरे कैंटर पलटने से हुई पशुओं की मौत के मामले में शनिवार को पुलिस ने गाड़ी के नंबरों के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मथुरा के कोशी से 36 पशुओं को बुलंदशहर के खुर्जा ले जाते समय चंडौस के गांव जामुन का के निकट एक कैंटर असंतुलित होकर खाई में पलट गया था।जिसमें दबने से करीब 18 पशुओं की दर्दनाक मौत हो गयी थी।ग्रामीणों ने कैंटर से उतर कर भाग रहे दो युवकों की धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया था।वहीं ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस द्वारा मामले से जुड़े बड़े आरोपियों को मदद पहुंचाने के मकशद से दो युवकों को हिरासत में लेने के बाद भी मुकदमा गाड़ी नम्बर के आधार पर दर्ज किया गया है।वहीं उपनिरीक्षक सरवन कुमार ने बताया कि कैंटर के नंबर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।