diwali horizontal

रामलीला मैदान को नगर पंचायत संपत्ति प्रदर्शन करने बाला बोर्ड उखाड़ा

पुलिस ने बंदरों का उत्पात बताकर झाड़ा अपना पल्ला

0 124
अलीगढ l चंडौस कस्बे के रामलीला मैदान और विवादित स्थल के निकट लगा एक नगर पंचायत जमीन का प्रदर्शन बोर्ड शुक्रवार की रात को कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा उखाड़ दिया गया। मामले को लेकर हिंदूवादी कार्यकर्ताओं में रोष है वही पुलिस इसे बंदरों का कारनामा बताकर पल्ला झाड़ रही है। बता दें कि कस्बे के रामलीला मैदान के निकट कुछ भूमि पर लंबे समय से दो समुदायों का विवाद चला आ रहा है। एक समुदाय इसे रामलीला मैदान की तो दूसरा वक्फ बोर्ड की जमीन बताते रहे हैं। बीते कुछ दिन पूर्व भी मामले को लेकर काफ़ी विवाद बढ़ गया था जिसके चलते काफी समय तक पीएसी बल तैनात किया गया था। वही इस स्थल के निकट नगर पंचायत कार्यालय द्वारा एक सूचना बोर्ड लगाया गया था।जिस पर इस जमीन को नगर पंचायत की संपत्ति बताया गया था। शुक्रवार की रात्रि को कुछ असामाजिक तत्वों ने इस बोर्ड को उखाड़ कर जमीन पर गिरा दिया जिस पर हिंदूवादी कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जाहिर करते हुए पुलिस को सूचना दी गयी। कोतवाल प्रमोद मालिक ने बंदरों के द्वारा बोर्ड गिराने की बात कही है l वही मौके पर लगे सीसीटीवी फुटेज देखने से पुलिस बचती नजर आई सिर्फ बंदरो का उत्पात बता कर पल्ला झाड लिया गया एक बार भी पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज नहीं देखे l वही शनिवार को नगर पंचायत कर्मियों के द्वारा गिराए गए बोर्ड को पुन स्थापित कर दिया गया है l
Leave A Reply

Your email address will not be published.