diwali horizontal

ऐतिहासिक  रुप में मनाया जायेगा मथौली में छठ पूजा:- नवरंग सिंह 

0 52

ऐतिहासिक  रुप में मनाया जायेगा मथौली में छठ पूजा:- नवरंग सिंह 

विधायक रामकोला के साथ मथौली में छठ घाट पर हो रही भव्य तैयारी 
कुशीनगर ब्यूरो:  नगर पंचायत मथौली बाजार में आज 27 अक्टूबर को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर छठ व्रत करने वाली महिलाएं उस भव्य आयोजन की गवाह बनेंगी जो अब तक मथौली बाजार में नहीं हुआ था सभी सभासद साथियों और नगर पंचायत मथौली के गणमान्य जनों के सहयोग से पूरी तैयारी की गई है इस पुण्य कार्य में रामकोला के विधायक का पूरा सहयोग भी मिल रहा है।
बताते चलें कि आज सोमवार को महिलाओं के लिए सबसे बड़ा पर्व छठ पूजा अर्चना मथौली बाजार स्थित महाकाली मंदिर के परिसर में विशालकाय पोखरे के घाटों पर सम्पन्न होगा नगर पंचायत अध्यक्ष के नेतृत्व में पोखरे के घाटों पर सभी तरह की तैयारियां की गई है आकर्षक रुप से छठ घाटों को सजाया गया है किसी भी श्रद्धालु को कोई भी दिक्कत न हो सारी व्यवस्था सुदृढ़ की गई है चेयरमैन नवरंग सिंह ने लोकप्रिय हिंदी देनिक अखबार सिटीजन वायस को बताया कि इस बार का आयोजन बहुत ही भव्य और ऐतिहासिक होगा अगले साल और भी बेहतरीन आयोजन किया जायेगा।
Leave A Reply

Your email address will not be published.