
एटा: एटा के आगरा रोड के क्रिश्चियन कॉलेज के पास एक दिल दहलानेवाली घटना सामने आई है. जहां पर एक शख्स ने पेड़ पर चढ़ कर हाई टेंशन तार को पकड़कर जान दे दी. इस खौफनाक घटना का वीडियो सामने आया है.
तार को छुते ही वह जलने लगा और उसकी मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक़ उसकी पत्नी मायके चली गई थी, जिसके कारण उसने ये कदम उठाया. इस घटना के बाद पुलिस और बिजली विभाग के लोग मौके पर पहुंचे और उसके शव को नीचे उतारा.
जानकारी के मुताबिक़ आगरा रोड के चुंगी के क्रिश्चियन कॉलेज के पास कुछ लोग जो लोहे की वस्तुएं बनाते है और झोपड़ी डालकर रहते है. इस जगह पर गोविंद नाम का शख्स भी रहता था. बताया जा रहा है कुछ विवाद के चलते उसकी पत्नी मायके चली गई थी. जिसके कारण वह काफी परेशान था और जिसके कारण उसने जान दे दी. इस वीडियो को सोशल मीडिया एक्स पर @madanjournalist नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.हा
ई टेंशन तार को पकड़कर शख्स ने की आत्महत्या
सूखे पेड़ पर चढ़कर पकड़ लिया हाई टेंशन वायर
बताया जा रहा है की गोविंद शाम को एक पेड़ के पास आया और वहां पर एक आयशर वाहन खड़ा था. वह उसपर चढ़ गया और एक इसके बाद एक पेड़ पर चढ़ गया. इसके बाद उसने हाई टेंशन तार को पकड़ लिया. जैसे ही उसने तारों को पकड़ा, उसके शरीर से चिंगारियां निकलने लगी और वह जलने लगा. ये दृश्य देखने के बाद लोग भी डर गए और उन्होंने इसकी जानकारी बिजली विभाग को दी.
कड़ी मशक्कत के बाद शव को नीचे उतारा
घटना की जानकारी मिलते है पुलिस मौके पर पहुंची और करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद शव को नीचे उतारा गया. कोतवाली पुलिस स्टेशन के इंचार्ज राजेश सिंह ने जानकारी देते हुए बताया की गोविंद अपनी पत्नी के साथ झोपडी में रहता था और किसी बात को लेकर उसका अपनी पत्नी से विवाद हो गया था और जिसके कारण वह उसे छोड़कर मायके चली गई.तनाव के चलते उसने हाई टेंशन वायर को पकड़ लिया और उसकी मौत हो गई.