diwali horizontal

कांग्रेसजनों ने आचार्य नरेंद्र देव, सरदार पटेल की जयंती और इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर किया श्रद्धांजलि समारोह

0 60

कांग्रेसजनों ने आचार्य नरेंद्र देव, सरदार पटेल की जयंती और इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर किया श्रद्धांजलि समारोह

लखनऊ: प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आज महान स्वतंत्रता सेनानी, समाजवादी चिंतक, शिक्षाविद् और राजनीतिज्ञ आचार्य नरेंद्र देव तथा लौह पुरुष, एकीकृत भारत के शिल्पकार सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर कांग्रेसजनों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इसी अवसर पर देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री और भारत रत्न आयरन लेडी इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद ए.पी. गौतम की अध्यक्षता में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसका संचालन वरिष्ठ कांग्रेस नेता बिजेन्द्र सिंह ने किया।संगोष्ठी को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद ए.पी. गौतम ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने अपने अदम्य साहस, कुशल नेतृत्व और दृढ़ इच्छाशक्ति से देश की 562 रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर स्वतंत्र भारत की नींव को सुदृढ़ किया। वे सच्चे अर्थों में भारत की एकता, अखंडता और प्रशासनिक दृढ़ता के शिल्पकार थे।उन्होंने कहा कि आचार्य नरेंद्र देव देश के उन विरले व्यक्तित्वों में से एक थे जिन्होंने शिक्षा, राजनीति और समाज सुधार के क्षेत्र में गहरा प्रभाव छोड़ा। वे भारतीय समाजवादी आंदोलन के आदर्शवादी नेता थे और गांधीजी के सिद्धांतों से गहराई से प्रेरित थे। उन्होंने नैतिकता, आदर्शवाद और मानवता को राजनीति की आत्मा माना। उनका जीवन त्याग, सेवा और सत्यनिष्ठा का प्रतीक रहा।इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि देते हुए ए.पी. गौतम ने कहा कि उन्होंने अपने दृढ़ नेतृत्व से भारत को विश्व मंच पर सशक्त पहचान दिलाई। ‘गरीबी हटाओ’ का नारा देकर उन्होंने समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की भावना पहुंचाई। उनका बलिदान हमेशा देश की एकता, अखंडता और धर्मनिरपेक्षता की रक्षा के लिए प्रेरित करता रहेगा।
संगोष्ठी में पूर्व मंत्री राजबहादुर, पूर्व विधायक सतीश अजमानी, श्याम किशोर शुक्ला, अनिल अमिताभ दुबे, जिला कांग्रेस अध्यक्ष रुद्र दमन सिंह ‘बबलू’, शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव त्यागी और डॉ. शहजाद आलम सहित वरिष्ठ नेता डॉ. लालती देवी, प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप सिंह आदि ने सरदार पटेल, आचार्य नरेंद्र देव और इंदिरा गांधी के योगदानों पर प्रकाश डाला।इस अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान महासचिव मुकेश सिंह चौहान, सुभाष मिश्रा, डॉ. जियाराम वर्मा, विजय बहादुर, पुष्पेन्द्र श्रीवास्तव, अनिल शुक्ला, नीरज तिवारी, के.के. शुक्ला, सिद्धिश्री, डॉ. पी.के. त्यागी, योगेश्वर सिंह, नितांत सिंह, हमाम वहीद, निहारिका सिंह, संजीव पाण्डेय, विभा त्रिपाठी और वशीउल्लाह खान सहित बड़ी संख्या में उपस्थित कांग्रेसजनों ने इन महान विभूतियों को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.