diwali horizontal

अपना दल (एस) ने मनाई लौह पुरुष सरदार पटेल की 150वीं जयंती, नेताओं ने कहा – सरदार पटेल केवल व्यक्ति नहीं, एक विचारधारा हैं

0 52

अपना दल (एस) ने मनाई लौह पुरुष सरदार पटेल की 150वीं जयंती, नेताओं ने कहा – सरदार पटेल केवल व्यक्ति नहीं, एक विचारधारा हैं


लखनऊ: अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के निर्देश पर शुक्रवार को प्रदेश के सभी जिलों में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यकर्ताओं और नेताओं ने देश की एकता के निर्माता, भारत रत्न लौह पुरुष सरदार पटेल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। यह जानकारी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेश श्रीवास्तव ने दी।राजधानी लखनऊ के कैंप कार्यालय में इस अवसर पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष एडवोकेट सच्चिदानंद पटेल ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष ओपी कटियार रहे, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय महासचिव केके पटेल ने विचार व्यक्त किए। विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रीय सचिव मुन्नर प्रजापति उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विधि मंच के प्रदेश महासचिव एनके पटेल ने किया।संगोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि जब स्वतंत्रता के बाद देश अनेक रियासतों में बंटा हुआ था और किसी को विश्वास नहीं था कि यह देश एकजुट हो सकता है, तब सरदार वल्लभभाई पटेल ने अपने दृढ़ निश्चय और नेतृत्व से यह असंभव कार्य संभव कर दिखाया। उन्होंने अंग्रेजों द्वारा छोड़ी गई 562 रियासतों का विलय कर आधुनिक भारत की नींव रखी। नेताओं ने कहा कि सरदार पटेल केवल एक महान व्यक्ति नहीं, बल्कि एक ऐसी विचारधारा हैं जो राष्ट्र की एकता, दृढ़ता और आत्मनिर्भरता का प्रतीक है।कार्यक्रम में विधि मंच के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र मौर्य, महिला मंच की प्रदेश महासचिव शिखा सिंह, शिल्पी द्विवेदी, विधि मंच के राकेश वर्मा, समाजसेवी राजेश पटेल सहित बड़ी संख्या में लखनऊ महानगर इकाई के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एकस्वर में सरदार पटेल के आदर्शों को आत्मसात करने और उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.