diwali horizontal

दिल्ली से लापता युवक का शव रामपुरा क्षेत्र में पेड़ से लटका मिला

0 138
उरई (जालौन) । दो दिन पहले दिल्ली से लापता हुए युवक का शव रामपुरा थाना क्षेत्र में कर्णखेरा मंदिर के समीप खेतों पर नीम के पेड़ से लटका हुआ मिला परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त की है रामपुरा थाना अंतर्गत ग्राम शिवगंज हिम्मतपुर मार्ग पर कर्ण खेरा मंदिर के पास खेतों में खड़े नीम के पेड़ से सुभाष सिंह सेंगर उम्र लगभग 32 वर्ष पुत्र निरवेन्द्र सिंह उर्फ भूरे सेंगर निवासी ततारपुर कला थाना अयाना जिला औरैया का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिलने से सनसनी फैल गई । मृतक सुभाष सिंह अपने पिता नरवेन्द्र सिंह उर्फ भूरे के चार पुत्रों में सबसे बड़ा है, वह अपनी पत्नी व दो बच्चों के साथ मोहन गार्डन उत्तम नगर दिल्ली में रहकर फ्लाईओवर कंस्ट्रक्शन प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था । गत 20 अगस्त को वह दिल्ली स्थित अपने निवास से ड्यूटी पर जाने की कहकर चला गया लेकिन दूसरे दिन निर्धारित समय पर वापस न लौटने पर उसकी पत्नी ने नजफगढ़ दिल्ली के संबंधित थाने पर अपने पति के गुमशुदगी की सूचना दी । आज 22 अगस्त सोमवार को सुबह लापता हुए सुभाष सिंह का शव जनपद जालौन के रामपुरा थाना अंतर्गत कर्ण खेरा मंदिर से लगभग 200 मीटर दूर खेतों में नीम के पेड़ से फांसी के फंदे पर लटकता हुआ मिला। ग्रामीण किसानों ने शव पेड़ लटके होने की सूचना पुलिस चौकी जगम्मनपुर को दी । उप निरीक्षक गजेंद्र सिंह चौकी प्रभारी  व पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर मृतक के जेब में बज रहे मोबाइल पर आए कॉल को रिसीव कर कॉल करने वाले को घटना की जानकारी दी। सूचना पाकर मृतक के परिजनों ने मौके पर पहुंचकर शव की सुभाष सिंह सेंगर निवासी ततारपुर के रूप में शिनाख्त की । घटना में प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि मृतक सुभाष सिंह ने नायलॉन की रस्सी के सहारे स्वयं पेड़ से लटक फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है, क्योंकि मृतक का जेब में मोबाइल मिलना एवं घटनास्थल पर नीम के पेड़ के नीचे जूते उतरे हुए मिलना व शरीर पर चोट य मारपीट खरौंच आदि के निशान न होना सुभाष सिंह द्वारा आत्महत्या किए जाने का संकेत करते हैं , वहीं मृतक सुभाष के मोबाइल नंबर 903325 7729 से उसके मौसेरे भाई सुख्खन सिंह निवासी भरसैन जिला औरैया के मोबाइल नंबर 9760252163 पर भेजे गए व्हाट्सएप मैसेज यह प्रकट कर रहे हैं कि किसी अपरहणकर्ता ने सुभाष सिंह का दिल्ली से अपहरण करके उसी के मोबाइल से सुख्खन के मोबाइल पर व्हाट्सएप मैसेज करके हत्या करने की बात स्वीकारी है , लेकिन यह सब अजीब सा लग रहा है घटना की लिखित तहरीर मृतक के छोटे भाई रनवीर सिंह फौजी ने रामपुरा पुलिस को दी। थानाध्यक्ष राजीव कुमार वैस, गजेंद्र सिंह चौकी प्रभारी जगम्मनपुर, उप निरीक्षक मोहम्मद आरिफ सहित पुलिस बल ने घटनास्थल पर पहुंचकर बारीकी से निरीक्षण कर  मृत्यु के सही कारण का पता लगाने हेतु शव को कब्जे में लेकर उरई पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थानाध्यक्ष राजीव कुमार वैस ने बताया कि मामले की बारीकी से जांच कर मृत्यु के सही कारणों को उजागर किया जाएगा। यदि कोई अपराध हुआ है तो दोषी को पाताल से भी खोजकर गिरफ्तार करके कठोरतम कार्यवाही की जाएगी।
Leave A Reply

Your email address will not be published.