
नईदिल्ली : राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. रोज सैंकड़ों कोरोना के मरीज सामने आ रहे हैं वहीं कई लोगों की मौत भी इस वायरस से हो रही है. ऐसे में लोगों के बीच दहशत फैल गई है इसी बीच खबर है कि दिल्ली मेट्रो ने कुछ स्टेशनों पर प्रवेश पर रोक लगा दी है सामाजिक दूरी को बनाए रखने के लिए यह रोक लगाई गई है पटेल चौक नई दिल्ली चावड़ी बाजार और चांदनी चौक मेट्रो स्टेशन पर प्रवेश पर रोक लगाई गई हैलेकिन निकास पर कोई रोक नहीं है कुछ देर पहले खबर सामने आई थी कि देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वाायरस के कारण फैल रहा संक्रमण बेकाबू हो गया है इसे देखते हुए दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है
दिल्ली सरकार ने देश की राजधानी में तत्काल प्रभाव से रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक के लिए नाइट कर्फ्यू लगाने का ऐलान किया है यह 30 अप्रैल तक प्रभावी रहेगा इस दौरान किसी भी तरह की गतिविधि प्रतिबंधित रहेगी साथ ही आवाजाही पर भी पाबंदी रहेगी.दिल्ली सरकार का ये आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा हालांकि इस दौरान जरूरी सेवाओं से जुड़े लोगों को राहत दी जाएगी. दिल्ली में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं रोज करीब चार हजार नए मामले सामने आ रहे हैं और टेस्ट का पॉजिटिविटी रेट भी साढ़े पांच फीसदी से ऊपर हो गया है, जिसे ध्यान में रखते हुए ये फैसला किया गया है बता दें कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा था कि दिल्ली संक्रमण की चौथी लहर का सामना कर रही है लेकिन लॉकडाउन लगाने का अभी कोई विचार नहीं है