diwali horizontal

पंचयात चुनाव में आराक्षण को लेकर डीएम ,व ब्लाकों में कई गांवों से आपत्ति बनीपारा महाराज को अनारक्षित करने की मांग

0 185

कानपुर देहात : पंचायती राज विभाग से त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव सीटों को लेकर जारी की आरक्षण सूची के खिलाफ आपत्तियों का दौर जारी हो चुका है। विभिन्न पदों को लेकर शुक्रवार डीएम कार्यालय में , जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में व विकास खंड झींझक में  आपत्ति दर्ज की गई। इनमें मैथा में बाघपुर, जसवंतपुर, भजपुरा, तातमऊ, अरशदपुर, अकबरपुर में कुढ़वा व करौसा, सरवनखेड़ा में जलालपुर नागिन व मंगोलपुर समेत अन्य गांव शामिल हैं। डीपीआरओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि जिले के लोगों को आठ मार्च तक आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया गया है। लोग कार्य के समय अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।

ई ईपिक एप से मतदाता कार्ड कर सकते डाउनलोड : राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर ई ईपिक एप का शुभारंभ किया गया है। इसके माध्यम से ऑनलाइन डिजिटल मतदाता कार्ड डाउनलोड किया जा सकता है। हालांकि यह सुविधा मौजूदा समय में नए मतदाताओं को ही दी गई है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी पंकज वर्मा ने बताया कि जिले में नए मतदाताओं जिनका मोबाइल नंबर डेटाबेस में उपलब्ध है। वह लोग ई ईपिक एप डाउनलोड कर सकते हैं। एप डाउनलोड करने के बाद यूनिक मोबाइल नंबर पर डिजिटल मतदाता कार्ड डाउनलोड किया जा सकता है। इसे मोबाइल पर सुरक्षित रखा जा सकता है। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर सात व 13 मार्च को शिविर का आयोजन किया जाएगा

Leave A Reply

Your email address will not be published.