diwali horizontal

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में सीमा पर गोलीबारी में कानपुर का लाल शहीद 

0 213

 

परिवार में मचा कोहराम 

कानपुर : कश्मीर के कुपवाड़ा में तैनात कानपुर का लाल  त्रिवेद प्रकाश एलओसी पर गोलीबारी में शहीद हो गया। त्रिवेद प्रकाश पुत्र अरुण कुमार तिवारी मूल रूप से फतेहपुर के निवासी हैं। उनका परिवार कानपुर के नौबस्ता के हंसपुरम  में रहता है। त्रिवेद प्रकाश भारतीय थल सेना में गनर जीडी पद पर 6 आरआर बटालियन पैरंट यूनिट 332 मीडियम रेजिमेंट की डेल्टा कम्पनी में तैनात थे। जवान के शहीद  होने की सूचना परिजनों को रविवार देर रात मिली। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पूरा परिवार निजी वाहनों से पैतृक गांव फतेहपुर के लिए रवाना हो गया। जानकारी के अनुसार बुधवार को जवान का पार्थिव शरीर पैतृक गांव फतेहपुर लाया जाएगा।

शहीद त्रिवेद पांच भाइयों में सबसे छोटे थे। त्रिवेद ने यशोदानगर के आरपीएम इंटर कॉलेज से पढ़ाई की थी। 2015 में आर्मी जॉइन की थी। पिता अरुण कुमार तिवारी भी आर्मी से नायक पद से रिटायर्ड हैं। मां प्रेमा देवी गृहणी हैं। चचेरे भाई राजा ने बताया कि त्रिवेद पांच भाइयों में सबसे छोटा था और बड़े भाई शिवमोहन,हरमोहन गांव में रहते हैं। तीसरे नंबर के भाई वेद प्रकाश संयुक्त शिक्षा निदेशक कानपुर मंडल कार्यालय में लिपिक हैं और उनसे छोटे देव प्रकाश सेना 16 मीडियम रेजीमेंट में जयपुर में तैनात हैं। देश के लिए त्रिवेद की शहादत पर परिवार को गर्व है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.