
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे से सफर करने वालों को झटका, बस किराया बढ़ा
LUCKNOW KANPUR FARE INCREASED :उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने लखनऊ से कानपुर के बीच एक्सप्रेसवे पर संचालित रोडवेज बसों के किराये में एक बार फिर संशोधन किया है। सोमवार को जारी सूची में कानपुर तक का किराया 155 रुपये निर्धारित किया गया था,
लेकिन मंगलवार को संशोधित दरें जारी करते हुए इसे घटाकर 151 रुपये कर दिया गया। वहीं पुराने हाईवे मार्ग से संचालित बसों का किराया 123 रुपये ही रखा गया है।
45 से 50 मिनट कम होगा सफर
परिवहन निगम के अधिकारियों के अनुसार, लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे से यात्रा करने पर यात्रियों का लगभग 45 से 50 मिनट का समय बचेगा।

तेज और सुविधाजनक यात्रा के इच्छुक यात्री 151 रुपये का टिकट लेकर एक्सप्रेसवे रूट की बसों में सफर कर सकेंगे, जबकि कम किराये में यात्रा करने वालों के लिए पुराने हाईवे मार्ग का विकल्प 123 रुपये में उपलब्ध रहेगा।
ई-टिकटिंग मशीनों में अपडेट हुई नई दरें
निगम ने सभी ई-टिकटिंग मशीनों में संशोधित किराया अपडेट कर दिया है, जिससे यात्रियों से नई दरों के अनुसार ही किराया लिया जाएगा।