
सीएम आवास घेरने निकले सपाई,कांग्रेसी, लखनऊ की सड़कों पर हंगामा
LUCKNOW LIVE: लखनऊ में कांग्रेस का प्रदर्शन शुरू हो गया है। कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेश कार्यालय से लाठी लेकर मुख्यमंत्री आवास की ओर कूच करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्हें रोकने के लिए पुलिस ने तीन रास्तों पर 4 लेयर की बैरिकेडिंग की है।
प्रदर्शनकारी बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ने का प्रयास कर रहे हैं। जिससे पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक हो रही है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि वे भाजपा को उसी की भाषा में जवाब देंगे। उनका लाठियों से स्वागत करेंगे।
दरअसल, मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी व प्रियंका गांधी वाड्रा ने पीएम आवास के पास धरना-प्रदर्शन किया था। इसके जवाब में भाजपा ने लखनऊ में कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने का ऐलान किया था। इसके जवाब में कांग्रेसियों ने प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की अगुवाई में बैठक की।
उसमें भाजपा को जवाब देने के लिए सीएम आवास घेरने की रणनीति बनाई। कांग्रेस ऑफिस के बाहर से लेकर सीएम आवास तक जगह-जगह भारी पुलिस बल तैनात है।