diwali horizontal

अयोध्या चढ़ावा चोरी मामला: जांच का दायरा बढ़ा, लखनऊ समेत 54 परिजनों की संपत्तियों की पड़ताल

0 37

अयोध्या चढ़ावा चोरी मामला: जांच का दायरा बढ़ा, लखनऊ समेत 54 परिजनों की संपत्तियों की पड़ताल

LUCKNOW LIVE: अयोध्या के श्रीराम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच लगातार व्यापक होती जा रही है। अब इसकी आंच राजधानी लखनऊ तक पहुंच गई है। जांच एजेंसियां आरोपियों के साथ-साथ उनके परिवार के 54 सदस्यों की चल और अचल संपत्तियों का ब्योरा जुटाने में लगी हैं।

इसके लिए नगर निगम, लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए), आवास विकास परिषद, स्टाम्प विभाग और राजस्व विभाग से पिछले 2 वर्षों के दौरान खरीदी गई जमीन, मकान, फ्लैट, दुकान और अन्य संपत्तियों का रिकॉर्ड तलब किया गया है।

जिलाधिकारी के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) प्रदीप वर्मा ने संबंधित विभागों, सभी उपजिलाधिकारियों और सहायक महानिरीक्षक स्टाम्प प्रथम व द्वितीय को पत्र जारी कर जल्द रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों से शहरी क्षेत्रों की संपत्तियों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में खरीदी गई कृषि भूमि का भी पूरा विवरण मांगा गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.