diwali horizontal

मंडलायुक्त ने की स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की समीक्षा

0 101

सहारनपुर : मंडलायुक्त और स्मार्ट सिटी चेयरमैन डॉ.लोकेश एम ने आई सी सी सी कमांड कंट्रोल सेंटर पहुंचकर स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की समीक्षा बैठक की।बैठक में स्मार्ट सिटी के सीईओ व नगर आयुक्त ज्ञानेंद्र सिंह सहित अनेक अधिकारी मौजूद रहे। स्मार्ट सिटी चेयरमैन लोकेश एम बृहस्पतिवार की शाम नगर निगम पहुंचे और आई सी सी सी कमांड कंट्रोल सेंटर में स्मार्ट सिटी के सीईओ ज्ञानेंद्र सिंह और स्मार्ट सिटी की परियोजनाओं से जुड़े अधिकारियों के साथ बैठक कर परियोजनाओं की समीक्षा की।

डॉक्टर लोकेश एम ने स्मार्ट सिटी के सभी प्रोजेक्ट की प्रगति के संबंध में एक एक कर जानकारी ली और उनमें तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सहारनपुर स्मार्ट सिटी को पिछड़ने नहीं देना है। उन्होंने समयबद्ध ढंग से कार्य करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि परियोजनाओं को पूरा करने में किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाए। स्मार्ट सिटी की ड्रॉप की गई कुछ परियोजनाओं के स्थान पर ली गई नई परियोजनाओं पर भी उन्होंने चर्चा की। बैठक में अधिशासी ट्रैफिक अमरेंद्र गौतम, कंपनी सेक्रेट्री शंकर तायल, यूपीपीसीएल के विकास त्यागी तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों के अतिरिक्त स्मार्ट सिटी का स्टाफ भी मौजूद रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.