
शिक्षा मंत्री ने किया पूरनलाल चौधरी को सम्मानित
आँचल श्रीवास्तव सहित सूबे के कई शिक्षकों का हुआ सम्मान।
बहराइच। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त जनपद बहराइच के शिक्षक पूरन लाल चौधरी को लखनऊ के ताज होटल में आयोजित एक सम्मान समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार में बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने सम्मानित किया। इस अवसर पर एक प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर पूरन लाल चौधरी को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महा निदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद भी उपस्थित रहे। लखनऊ के होटल ताज में आयोजित इस कार्यक्रम में पूरे उत्तर प्रदेश भर से बेसिक शिक्षा के मात्र 20 अध्यापकों को आमंत्रित किया गया था इसके अतिरिक्त माध्यमिक शिक्षा एवं केंद्रीय विद्यालय से भी शिक्षक एवं प्रबंधक बुलाए गए थे। जनपद बहराइच से पूरन लाल चौधरी एवं आंचल श्रीवास्तव मात्र 2 शिक्षक इस कार्यक्रम के हिस्सा रहे। कार्यक्रम में मिशन निपुण भारत एवं नई शिक्षा नीति 2020 के क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की गई।