diwali horizontal

चेहल्लुम त्यौहार सकुशल सम्पन्न होने पर डीएम ने दी बधाई

0 142

 

बहराइच । जनपद में चेहल्लुम का त्यौहार शान्तिपूर्ण ढंग से सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न होने पर जनपदवासियों, धर्मगुरूओं एवं शान्ति समिति के पदाधिकारियों, कार्यक्रम आयोजकों व मीडिया बन्धुओं को बधाई दी है। त्यौहार के सकुशल सम्पन्न होने पर डीएम ने पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी के नेतृत्व में अपर पुलिस अधीक्षकों, अपर जिलाधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट, उप जिला मजिस्ट्रेट, पुलिस क्षेत्राधिकारियों, थानाध्यक्षों व समकक्ष मजिस्ट्रेटों तथा कानून एवं शान्ति व्यवस्था के लिए जिम्मेदार पुलिस बल व सुरक्षा कर्मियों द्वारा किये गये सामूहिक प्रयासों की सराहना करते हुए शुभकामनाएं दी हैं।
उल्लेखनीय है कि चेहल्लुम त्यौहार को सकुशल सम्पन्न कराये जाने तथा कानून एवं शान्ति व्यवस्था के दृष्टिगत जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र व पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी के साथ नानपारा सहित विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमणशील रहे और तैनात प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश देते रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.