
लखनऊ में अखिलेश यादव ने गुरुद्वारे में मत्था टेका
LUCKNOW LIVE: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 24 नवंबर 2026 को गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व के अवसर पर

लखनऊ के सदर स्थित गुरुद्वारे में मत्था टेका। दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने वहां आधे घंटे से अधिक समय बिताया और कीर्तन सुना
लखनऊ में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा- सीएम के दबाव में इलेक्शन कमीशन 3 करोड़ वोट बढ़ाने जा रहा है। जिन लोगों का वोट जोड़ा जा रहा है, उनका अकाउंट नंबर भी लिया जा रहा है। अकाउंट नंबर जो लिया जा रहा है, यह किसको दिया जाएगा यह सोचने की बात है।
इससे पहले अखिलेश यादव मंगलवार को सदर स्थित गुरुद्वारे पहुंचे। यहां उन्होंने मत्था टेककर आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने आधे घंटे से अधिक समय बिताया और सत्संग में शामिल होकर कीर्तन सुना।

गुरुद्वारे से बाहर निकलकर मीडिया से बातचीत में कहा कि देश के लिए सिख समाज ने कई बलिदान किए, जिसे हमेशा याद किया जाएगा। पूरी दुनिया में सिख समाज ने भारत का नाम किया।