
लखनऊ में प्रकाश पर्व पर CM योगी ने साफा बांधकर सुना कीर्तन
UTTAR PRADESH LIVE: लखनऊ में गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समानता,
मानवता और धर्म का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जी ने जाति-पाति और भेदभाव से ऊपर उठकर समाज को एकता का रास्ता दिखाया।
‘एक ओंकार’ का संदेश सभी मनुष्यों को समान बताता है। अन्याय के खिलाफ खड़ा होना ही सच्ची आध्यात्मिकता है। मुख्यमंत्री मंगलवार

को डीएवी कॉलेज मैदान में आयोजित समारोह में शामिल हुए। साफा बांधकर संगत के बीच बैठे और कीर्तन सुना। इस दौरान डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और मंत्री बलदेव सिंह औलख भी मौजूद रहे।