diwali horizontal

वैक्सीन लेने के 28 दिन बाद फारूक अब्दुल्ला हुए संक्रमित, उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट कर दी जानकारी।

0 194

यूपी : देश में कोरोना का कहर एक बार फिर तेज हो गया है, हर दिन कोरोना के हजारों मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में कई बड़ी हस्तियों के संक्रमित होने का मामला सामने आ रहा है। वहीं अब नेशनल कांफ्रेंस के राष्ट्रीय अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला मंगलवार को कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसकी जानकारी बेटे उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट कर दी है। उन्होंने बताया कि मेरे पिता की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और उनमें संक्रमण के कुछ लक्षण भी दिख रहे हैं।

उमर ने आगे बताया कि मैं और हमारा पूरा परिवार खुद को तब तक के लिए सेल्फ आइसोलेट कर रहे हैं जब तक हमारा कोरोना टेस्ट नहीं हो जाता। इसके साथ ही बीते कुछ दिनों में संपर्क में आने वालों से भी उन्होंने सावधानी बरतने की अपील की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.