diwali horizontal

लखनऊ : वकील को अगवा कर 2 भाइयों ने की हत्या, जाने आरोपी क्या बोले

0 288

लखनऊ  : के लालकुआं इलाके में रहने वाले वकील नितिन तिवारी को दो भाइयों ने अगवा कर हत्या कर दी। हत्या के बाद नितिन के शव को उन्नाव के मौरावां इलाके में फेंक दिय स्थानीय लोगों ने सूचना मौरावां पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस में शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी की गई तो पता चला कि मृतक वकील लखनऊ का रहने वाला है। इसके बाद मौरावां पुलिस ने लखनऊ पुलिस से सम्पर्क किया। कैसरबाग थाना प्रभारी के मुताबिक नितिन के भाई मयंक ने शनिवार को गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।

24 घंटे अंदर आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने नितिन के हत्यारों को महज 24 घंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया। हत्यारे दो सगे भाई हैं और दोनों परचून की दुकान चलाते हैं। इन्होंने पूछताछ में बताया कि वो वकील नितिन की प्रताड़ना से तंग आ गए थे। इसलिए उसकी हत्या कर दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.